home page

आज से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में बढ़ेगा ठंड का असर, आगे ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट

 | 
From today, the effect of cold will increase in Haryana, Punjab, Rajasthan, the weather will remain like this in future, alert

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार यानि 10 दिसंबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में देश भर के कई इलाकों में भीषण शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। मध्य,पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में बुधवार 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में भी 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक शीत लहर चलेगी। 10-13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में 10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


पंजाब-हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कल भी ठंड का असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।


राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन और नागौर समेत पांच जिलों में शीतलहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।एक नया, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय तक पहुँच सकता है।


उप-उष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम के शक्तिशाली हवाएँ (लगभग 110 नॉट्स), द्वद्गड्डठ्ठ ह्यद्गड्ड द्यद्ग1द्गद्य से 12.6 किमी ऊपर, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों के ऊपर बह रही हैं।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा बनने की संभावना है।



आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्का (शैलो) कोहरा देखा गया।