home page

आज से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में मौसम होगा खराब, बड़ी चेतावनी, घर से निकले संभलकर

 | 
From today, the weather will be bad in Haryana, Punjab, Rajasthan and other states. Big warning, leave the house with caution

 mahendra india news, new delhi

मौसम में आज सोमवार से यानि 29 दिसंबर 2025 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नववर्ष 2026 से पहले कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाए। क्योंकि भारत मौसम विभाग ने सारे उत्तर भारत में घने कोहरे, शीत दिवस और शीतलहर की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में एक जनवरी तक रात्रि और सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।




मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहरा के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29 दिसंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है।
हिमालयी राज्यों में होगी बर्फबारी
वहीं 30 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में सक्रिय हो रहा है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में 28 से 30 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा लेकिन सुबह के समय कोहरा खूब परेशान करेगा। न्यू ईयर की इवनिंग 31 दिसंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है
उत्तराखंड में मौसम?
नववर्ष 2026 से पहले उत्तराखंड में सैलानियों का जमघट लगना शुरू हो गया है। पर्यटक बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। ढ्ढरूष्ठ के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में शीत दिवस, बारिश-बर्फबारी की स्थिति देखने को मिल सकती है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान में मौसम?
राजस्थान प्रदेश की बात करें तो अगले 3-4 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से कोई शीतलहर का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। नववर्ष 2026 की शुरूआत में मौसम के सामान्य रहने की संभावना है।