सिरसा के अमारा ग्रीन में 15 अक्टूबर को सजेगी गरबा नाइट, नवरंग उत्सव में दिखेगी सांस्कृतिक विविधता
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। वैदवाला रोड पर विकसित किए जा रहे अमारा ग्रीन में 15 अक्टूबर, वीरवार की सायं 6 बजे गरबा नाईट का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर गुजराती, पंजाबी, हरियाणवी तथा राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक ही छत के नीचे देश की विविध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। श्रीमत ब्रिज एलएलपी के निदेशक माधव जैन ने बताया कि 'नवरंग उत्सव' के तहत गरबा नाईट का आयोजन किया जा रहा है,
जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को गरबा स्टिक संस्थान की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी सीधे भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक व मस्ती का हरेक आनंद ले सकेगा। डांस ग्रुप दिल्ली के एक्सपर्ट द्वारा गरबा नृत्य की बेसिक जानकारी भी दी जाएगी और अभ्यास करवाया जाएगा। माधव जैन ने फन गेमज के विजेताओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
साथ ही फूड कूपन भी फ्री दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा चुकी है। यहां वर्णनीय है कि वैदवाला रोड पर करीब 58 एकड़ में अमारा ग्रीन विकसित की जा रही है, जिसमें करीब 23 प्रतिशत में रिहायशी कालोनी होगी, जिसमें 358 रिहायशी प्लॉट है। कालोनी में करीब 40 प्रतिशत में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा, जिसमें 146 इंडस्ट्रियल प्लॉट रखे गए हैं। दो प्रतिशत कमर्शियल एरिया होगा और शेष ग्रीन एरिया निर्धारित किया गया है।
