नाथूसरी चौपटा तहसील कार्यालय मेें हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती (आईएएस) ने किया औचक निरीक्षण
mahendra india news, new delhi
हिसार मंडल की आयुक्त (कमिश्नर) गीता भारती (आईएएस) ने बुधवार को नाथूसरी चौपटा की तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील में इंतकाल व रजिस्ट्री के संदर्भ में तहसीलदार रविंद्र कुमार मलिक से जानकारी ली।
इसी के साथ ही आदेश दिए कि फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से रखा जाए, रजिस्टर और फाइलों की पेज नंबरिंग की जाए और कैशबुक को लगातार अपडेट रखा जाए। वहीं उन्होंने कहा कि आम जनता के कार्यों को बिना किसी देरी के एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो। तहसील परिसरों और सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
हिसार मंडल की आयुक्त (कमिश्नर) गीता भारती (आईएएस) ने बताया कि कार्यालय में निरीक्षण किया गया है। इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र सिंह मलिक, पटवारी एसोसिएशन के जिला प्रधान दलबीर बिसू, चौपटा खंड के प्रधान संजय रोज, पूर्व सरपंच लादूराम पूनियाख् व समाजसेवी रघुबीर सिंह कड़वासरा मौजूद रहे।
