home page

धरतीपुत्रों की बढ़ेगी आमदनी, इस देश ने हटाया बासमती चावल पर प्रतिबंध; मूंगफली व फल भी होंगे एक्‍सपोर्ट

 | 
Ghaggar river is at danger mark, see how much water is there, leave of officers cancelled
mahendra india news, new delhi

देश के किसान बंपर स्तर पर चावल की खेती करते हैं। चावल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के चावल निर्यातकों के लिए गुड न्यूज है। जानकारी के अनुसार फिलीपींस ने भारत से बासमती चावल के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है और अब वह भारत देश से चावल समेत कई अन्य खाद्य उत्पादों का आयात बढ़ाने जा रहा है

क्या हुआ है खास?
जानकारी के अनुसार अगले माह भारतीय चावल निर्यातकों का एक प्रतिनिधिमंडल फिलीपींस जाएगा, ताकि निर्यात को लेकर और बातचीत की जा सके. फिलीपींस ने यह निर्णय हाल ही में भारत की यात्रा पर आए अपने कृषि सचिव फ्रांसिस्को पी. तियु लॉरेल जूनियर की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल के बाद लिया गया है। उन्होंने भारत देश में एपीडा और भारतीय चावल निर्यातक संघ के अधिकारियों से मुलाकात की.

इन उत्पादों पर बनी सहमति
फिलीपींस ने भारत से इन खाद्य उत्पादों के आयात को बढ़ाने पर सहमति जताई है-
बासमती चावल
भैंस का मांस
सब्जियां
फल
मूंगफली और अन्य खाद्यान्न


इसका असर क्या होगा?
भारत से उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल का निर्यात बढ़ेगा.
किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी 
दोनों देशों के व्यापार और कृषि संबंध मजबूत होंगे
फिलीपींस को चीन पर अपनी निर्भरता घटाने और खाद्य सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी.

 

WhatsApp Group Join Now