home page

मच्छरों से बचाव के लिए गौशाला को भेंट की फॉगिंग मशीन, सूखे व हरे चारे के लिए दी नकद राशि

 
Gifted a fogging machine to the cowshed to protect against mosquitoes, and provided cash for dry and green fodder
 | 
 Gifted a fogging machine to the cowshed to protect against mosquitoes, and provided cash for dry and green fodder

mahendra india news, new delhi
सिरसा। आर.आई. डिस्ट्रिक्ट 3090 के डिस्ट्रिक्ट रिस्पॉन्स ग्रांट डीआर के अंतर्गत रोटरी क्लब सिरसा सीनियर द्वारा चौधरी देवीलाल गौशाला, सिरसा को गौशाला एवं आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता और मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन भेंट की गई और सूखा व हरा चारा के लिए 53100 रुपये की राशि भी दी।

इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वामी दिव्यानंद महाराज, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. सुभाष नरूला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन रोटेरियन देवेंद्र मिगलानी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल रोटेरियन मनीष मेहता, डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव सेके्रटरी रोटेरियन सुरेश पाहुजा, क्लब प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. वी.एस. बंसल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजेश खट्टर, रोटेरियन परिंदर पांडे, रोटेरियन धनराज मेहता, रोटेरियन मुकेश मेहता सहित अनेक गणमान्य रोटेरियन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता ने बताया कि इस पहल के तहत विभिन्न संस्थाओं को लगभग 3,50,000 रुपए की लागत से कई फॉगिंग मशीनें वितरित की जाएंगी, जिससे जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। गौशाला प्रबंधन की ओर से प्रधान जोगेंद्र नागपाल, सचिव धर्मपाल मेहता तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी दिव्यानंद महाराज द्वारा तिलक समारोह एवं पूजन से की गई। इस अवसर पर चैंपियन डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी भी भेंट की गई तथा उपस्थितजनों को रोटरी के सेवा प्रकल्पों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

WhatsApp Group Join Now