home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में दीपावली पर स्टाफ को भेंट किए उपहार, पूर्व विद्यार्थी डॉ. संजय खोथ ने साझा की यादें

 | 
Gifts presented to staff on the occasion of Diwali at Swami Vivekananda School, Arniawali; former student Dr. Sanjay Khoth shares his memories

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में दीपावली के पावन अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्यों को उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी डॉ. संजय खोथ ने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा कीं।

डॉ. संजय खोथ ने कहा कि उन्होंने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। विद्यालय में मिले संस्कार, अनुशासन और नैतिक शिक्षा ने उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संस्कार, अनुशासन और नैतिकता ही सफलता की वास्तविक परिभाषा हैं। अपने पुराने विद्यालय में आकर स्टाफ सदस्यों को दीपावली का उपहार भेंट करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है।

उन्होंने सभी से अपील की कि दीपावली का त्योहार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनाएं और पटाखों से परहेज करें। त्योहार पर स्थानीय दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और जरूरतमंद लोगों से सामान खरीदकर उन्हें आर्थिक सहयोग दें। साथ ही स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान करें।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कामना की कि धनतेरस एवं दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा महाराज जी की कृपा सभी पर बनी रहे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष निहाल सिंह खोथ ने मुख्य अतिथि डॉ. संजय खोथ का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया तथा स्टाफ सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का अपने शिक्षण संस्थान के प्रति सम्मान और जुड़ाव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. निशा गुप्ता, रोहतास जांगड़ा, वेद पूनिया सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।