home page

Girls Favorite Things: लड़कियों को क्या क्या होता है पसंद, जाने पूरी लिस्ट

 | 
 Girls Favorite Things: लड़कियों को क्या क्या होता है पसंद, जाने पूरी लिस्ट
Girls Favorite Things: हमारे समाज में लड़कियों को लेकर ऐसी धारणा है कि तमाम लड़कियां कुछ खास तरह की चीजों को जरूर पंसद करती हैं. चाहे लंबे बाल रखने का शौक हो या लंबे नाखून रखना, मेकअप करना .. या फिर नारीवादी विचारधारा ही क्यों ना हो. 

हम ऐसा सोचते हैं कि सभी लड़कियों को ये चीजें पंसद ही आती होंगी. लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो सभी लड़कियों को पंसद नहीं आती.

 2020 की Pew Research के मुताबिक 42 प्रतिशत महिलाएं अपने आप को फेमिनिस्ट नहीं मानती हालांकि ये आंकड़े कम हैं लेकिन हैं जरूर. आज हम बात करेंगे लड़कियों से जुड़ी वैसी चीजों के बारे में जो सभी लड़कियां पंसद नहीं करती हैं.  

आम लड़कियों की ऐसी चीज़ें जो सभी लड़कियों को पसंद नहीं होती

मेकअप- वैसे तो लड़कियों के सामान की लिस्ट लंबी हैं, लेकिन मेकअप एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हमें लगता है कि मेकअप तो तमाम लड़कियों को पसंद होगा. कुछ लड़कियां केवल खास मौकों पर ही मेकअप करती हैं. चाहे वो कॉलेज जाती हों या ऑफिस ,  उन्हें हर दिन सजना संवरना अच्छा नहीं लगता.  कुछ लड़कियां तो खास मौकों पर भी काजल और आईशैडो से ही काम चलाती हैं. 

कपड़े- ऐसा नहीं है कि सभी लड़कियां फैन्सी ड्रेस की दीवानी होती हैं. जो लड़कियां अपने करियर को ज्यादा तवज्जो देती हैं वो कहीं ना कहीं खुद को इन सब चीजों से दूर ही रखती हैं. वो फॉर्मल  ड्रेसेज पहनना ज्यादा पंसद करती हैं. 

फूल- कुछ लड़कियों को फूल बहुत पंसद होते हैं. कई बार लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार का इजहार करने के लिए उन्हें फूल गिफ्ट करते हैं. लेकिन कभी कभी ये भारी पड़ सकता है क्योंकि बहुत सी लड़कियां ये मानती हैं कि फूल को पेड़ से तोड़कर कचरे में क्यों फेंकना. 

WhatsApp Group Join Now

गुलाबी रंग- गुलाबी रंग को लड़कियों का रंग माना जाता है. लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आज कल बात बराबरी की हो रही है.. बहुत सी लड़कियां ऐसा मानती हैं कि रंग का कोई लिंग कैसे हो सकता है और ये सही भी है.. हो सकता है किसी लड़के का पसंदीदा रंग ब्लैक या सफेद की जगह गुलाबी हो. 

लंबे बाल रखना-  पुराने दिनों में, लंबे बाल होना यौवन और प्रजनन क्षमता का संकेत माना जाता था, लेकिन आज कल की लड़कियां छोटे बाल में ज्यादा सहज महसूस करती हैं ऐसा नहीं है कि वो लंबे बाल से नफरत करती हैं, या लंबे बाल लड़कियों पर अच्छे नहीं लगते. 

तितलियां- लड़कियों के बारे में एक और आम धारणा हैं कि सभी लड़कियों को तितली पंसद होगी. लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है. कई बार लड़कियों को तितली कह भी दिया जाता है. ऐसा शायद ऐसा इसलिए क्योंकि तितलियां खूबसूरत और रंगीन होती हैं. 


दिल के आकार- जब लड़कियां छोटी होती हैं, तो वे आमतौर पर अपनी नोटबुक में  एक दिल का शेप बना कर अपने क्रश की तस्वीर  उसमें रख लेती हैं. इस वजह से कई लोग यह मान लेते हैं कि सभी लड़कियों को दिल के आकार की चीजें पसंद होती हैं. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि सभी लड़कियों को दिल के आकार की चीजें पंसद आती हो.. अब कोई दिल के आकार का पिज्जा या बर्गर ले आए तो यकीनन ही ये काफी बोरिंग होता है. 

नेल पॉलिश- यह हमेशा से जाना जाता है कि लड़कियों को  नेल पॉलिश लगाना पंसद होता है.  जबकि हकीकत में, कुछ लड़कियां अपने नाखूनों के रियल  रंग से बहुत प्यार करती हैं. 

रोमांटिक  फिल्में-  यकीनन ही प्यार और रोमांस का पहलू आमतौर पर कुछ ऐसा होता है जिसे लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा पसंद करती हैं ,लेकिन ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जिन्हें  डरावनी या एक्शन फिल्म देखना पसंद ज्यादा पंसद है. 

हाई हील्स- लड़कियां जैसे जैसे बड़ी होती हैं फैशन की तरफ उनका झुकाव बढ़ता है. लेकिन बात अगर हाई हील्स की करें तो बहुत सारी लड़कियां हाई हील्स को तरजीह नहीं देती. वो सिम्पल और फ्लैट जोड़ी ज्यादा पंसद करती हैं. हालांकि, ऐसी  भी लड़कियां हैं जो स्नीकर्स पहनना ज्यादा पसंद करती हैं.