home page

जैन स्कूल SIRSA की 10वीं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

 | 
Girls of Jain School Sirsa have achieved great success in the 10th class examination results

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा लविका ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। महक ने 478 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा डिंपल ने 470 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की कुल 74 छात्राओं में से 32 छात्राओं ने बोर्ड मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।

इनमें से 08 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विशेष उपलब्धि हासिल की। पंजाबी एवं संस्कृत विषय में छात्राओं द्वारा 100 में से 100 अंक प्राप्त करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणुबाला व विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस शानदार सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों, परिश्रमी छात्राओं एवं सहयोगी अभिभावकों को दिया।

सेठ सागरमल सुराणा जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल, प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी, ट्रस्टी राजेंद्र गोलछा एवं ट्रस्टी देवेंद्र डागा ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।