home page

सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के दशहरा महोत्सव में पहुंचे गोबिंद कांडा, युवाओं का किया आह्वान, नशे जैसी बुराइयों को छोड़ने का लें आज संकल्प

 | 
Gobind Kanda attended the Dussehra festival organized by the Siyaram Charitable Trust and urged the youth to take a pledge today to abandon evils such as drug abuse

mahendra india news, new delhi
सिरसा में सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बुराई के प्रतीक रावण का दहन कर समाज को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। महोत्सव में पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


जनसमूह को संबोधित करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि समाज से हर प्रकार की बुराई का अंत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के दिन सभी युवाओं को नशे जैसी गंभीर बुराइयों को हमेशा के लिए छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने बुराई का नाश किया था, उसी प्रकार आज की युवा पीढ़ी को भी समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर आगे आना चाहिए।
महोत्सव के सफल आयोजन के लिए गोबिंद कांडा ने सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राजेंद्र सिंह और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने आयोजकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगली बार इस महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने के लिए और भी बेहतर मंच तैयार करवाएं ताकि आयोजन को और अधिक शानदार स्वरूप दिया जा सके।


इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने घोषणा की कि पूर्व मंत्री भाई गोपाल कांडा ने सियाराम क्लब को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कांडा परिवार हमेशा से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है और क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए कांडा परिवार सदैव तत्पर और समर्पित है।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप भट्टी, सीयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राजेन्द्र अरोड़, कुलवंत तनेजा, अजय ऐलावादी, सतीश अरोड़ा, राकेश असीजा, राजेश कंडारा, सागर तनेजा, प्रदीप मेहता, राजेश सतीजा, हीरा सिंह, प्रधान अग्रवाल सभा संजय साहुवाला, पुरूषोत्म गोयल, अश्वनी बांसल, अशोक गोयल, नरेन्द्र कटारिया, इंद्रोश गुर्जर, सुरेश पचार, मुकेश रोहिल्ला, हरभेज सिंह, लक्ष्मण राम, हरि प्रकाश व विजय यादव सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now