home page

बाला जी महाराज के चरणों में की गोबिंद कांडा ने अरदास, श्री सालासर धाम में चल रहे शरद पूर्णिमा महोत्सव में की शिरकत

 | 
Gobind Kanda offered prayers at the feet of Balaji Maharaj and participated in the Sharad Purnima festival being held at Shri Salasar Dham

 mahendra india news, new delhi

धर्म नगरी सिरसा स्थित प्रसिद्ध श्री सालासर धाम मंदिर में आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने मंदिर पहुंचकर श्री बाला जी महाराज के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य के लिए अरदास की। महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे गोबिंद कांडा का श्री सालासर धाम मंदिर प्रबंध समिति के प्रधान गोपाल सर्राफ एवं अन्य पदाधिकारियों  ने भव्य स्वागत किया। प्रबंध समिति द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

                 

इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने सभी श्रद्धालुओं को शरद पूर्णिमा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सालासर वाले बाला जी महाराज की असीम अनुकंपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्री सालासर धाम समिति के धार्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की और समिति को अपनी ओर से 51 हजार रुपये की अनुदान राशि भेंट की।
                   

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि बाला जी महाराज अत्यंत दयालु हैं और वे सच्चे मन से दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है और सालासर धाम मंदिर के माध्यम से सिरसा पूरे क्षेत्र में सनातन धर्म का प्रमुख ध्वज वाहक बनकर उभरा है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और धर्म के प्रति निष्ठा का संचार करते हैं। महोत्सव के दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री राम' और 'सालासर वाले बाला जी की जय' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

WhatsApp Group Join Now

भक्ति भजनों और जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने लाइनबद्ध होकर बाला जी महाराज का पावन प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधान गोपाल सर्राफ,राधेश्याम झुथरा, कृष्ण गोपाल गोयल, सत्यप्रकाश, सुशील झुथरा,अमित बंसल, अनिल गोयल,महेश बंसल, कृष्ण बंसल, अशोक गोयल, सुमित सुरेका, राजीव गोयल, गोबिंद कंदोई, भारत गोयल इत्यादि पदाधिकारियों ने गोबिंद कांडा का सम्मान किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, इंद्रोष गुज्जर, अश्वनी बांसल, नवदीश गर्ग, पार्षद सुरेश पंवार, मुकेश रोहिल्ला पार्षद प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग और भक्त मौजूद रहे।