home page

सोने चांदी का रेट हुआ सस्ता, 3 फरवरी को भी गिरावट आई सोने चांदी में, देखे ताजा रेट

 | 
Gold and silver prices fell on February 3rd as well; see the latest rates
mahendra india news, new delhi

सोना और चांदी के रेट में पिछले दिनों रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। अब 5 दिनों से रिकॉर्ड गिरावट भी हुई है। सोने का भाव आज मंगलवार यानि 3 फरवरी, 2026 को 1.41 लाख रुपये के करीबनहै. 29 जनवरी को सोने ने 1.93 लाख रुपये का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था। अब जहां से यह 56 हजार रुपये से अधिक टूटकर  2 फरवरी को 1.37 लाख रुपये पर पहुंच गया था 


इसी के साथ बात करें चांदी की तो, चांदी 4.20 लाख/किलो के अपने रिकॉर्ड हाई से करीबन 2 लाख रुपये तक टूट के कगार पर है, वहीं सोना भी 1.93 लाख रुपये/10 ग्राम से गिर कर 1.49 लाख रुपये हुआ है. आज 3 फरवरी, मंगलवार को सोने-चांदी के रेटों पर निवेशकों की नजर है। सोने-चांदी के रेट में गिरावट लगातार जारी है। 

वैसे देखे तो चांदी में तो यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. 2 फरवरी, सोमवार को ही कारोबार के दौरान वायदा बाजार में 3 बार लोअर सर्किट लगा था।  

निवेशक इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि ये खरीदारी का मौका है या नहीं. एक्‍सपर्ट्स के अनुसार सोने का तकनीकी सपोर्ट करीबन एक लाख 40 हजार रुपये से एक लाख्ख 45 हजार के आसपास देखा जा रहा है. वहीं चांदी का सपोर्ट लेवल दो लाख 44,000 से दो लाख 55,500 के बीच माना जा रहा है। 

WhatsApp Group Join Now