Gold Silver Price Today: छोटी दिवाली पर सोना-चांदी के भाव गिरे, जानें 24, 22 और 18 कैरेट के रेट
mahendra india news, new delhi
7 नवंबर 2026 छोटी दिवाली के दिन सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस पूरे सप्ताह सोने चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड हुआ।आज शनिवार होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX और घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर कारोबार नहीं हो रहा है। लेकिन देश भर के सर्राफा बाजार खुले रहेंगे। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, हैदराबाद, चेन्नई में 1 किलो चांदी का भाव 2,04,900 रुपये पर आ गया।
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX ) पर 10 ग्राम गोल्ड रेट 1.20% की गिरावट के बाद 1,42,364 रुपये पर क्लोज हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1,84,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई। COMEX पर शुक्रवार को गोल्ड रेट 4,079.50 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 51.97 डॉलर प्रति औन्स पर क्लोज हुआ था। Bullions.co.in पर सोने की कीमत 142,364 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 1,84,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। IBJA पर 24 कैरेट सोने की कीमत 14145 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 13806 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11458 रुपये प्रति ग्राम पर क्लोज हुई।
दिल्ली से लेकर मुंबई,भोपाल,चेन्नई में सोने का ताजा भाव
(कीमत : रुपये प्रति ग्राम )
शहर के नाम 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली 14,360 13,164 10,763
मुंबई 14,345 13,149 10,758
कोलकाता 14,345 13,149 10,758
हैदराबाद 14,345 13,149 10,758
चेन्नई 14,334 13,139 10,759
