11 फरवरी 2026 के सोने चांदी के रेट: चांदी में उछाल, सोना भी हुआ महंगा
Gold and silver rates for February 11, 2026: Silver prices rise, gold also becomes expensive
सोने चांदी के रेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार 11 फरवरी 2026 के सोने चांदी के रेट जारी हो गये हैं।
सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है। आज बाजार खुलते ही चांदी के रेट में 8 हजार रुपये से अधिक तेजी आई जबकि सोने के रेट में 1,600 रुपये से ज्यादा तेजी आई।
आपको बता दें कि 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,548 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,,57,938 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,60,838 रुपये तक हाई और 2,57,938 रुपये तक लो गई। सुबह 9.30 बजे चांदी 7,452 रुपये यानी 2.95 फीसदी तेजी के साथ 2,60,000 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
इसी तरह से 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,56,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था और आज 1,58,436 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,58,436 रुपये तक हाई और 1,57,808 रुपये तक लो गया। सुबह 9.30 बजे यह 1,174 रुपये यानी 0.75 फीसदी तेजी के साथ 1,57,977 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
