18 फरवरी 2026 सोने चांदी का रेट: सोने और चांदी के रेटों में जोरदार गिरावट
अगर आप सोने चांदी के आभूषण खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वैसे देखे तो सोने और चांदी के रेटों में उतार-चढ़ाव जारी है, वैसे आज बुधवार यानि 18 फरवरी 2026 को गोल्ड और सिल्वर दोनों के रेट गिरे हैं। आपको बता दें कि अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीबन तीन हजार रुपये की गिरावट के साथ 1,51,800 रुपये के भाव पर आ गया है, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.30 लाख रुपये/किलो के भाव के आसपास बनी हुई है.
इसी के साथ ही सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में 7,200 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक चांदी के भाव में पांच हजार रुपये या करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई और ये सोमवार के 2,50,000 रुपये से घटकर मंगलवार को 2,45,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर आ गई. वहीं बुलियन मार्केट में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,200 रुपये या 1.4 फीसदी गिरकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया, जबकि एक दिन पहले सोना 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
