13 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के रेट: देंखे कितना हुआ उतार चढ़ाव
सोने चांदी के रेट आज सोमवार यानि 13 अप्रैल 2026को जारी हो गये हैं। सोना-चांदी के रेटों में सोमवार को सुबह-सुबह मोटी गिरावट आई। एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये से अधिक गिर गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 6000 रुपये से अधिक गिरावट आई। हालांकि बाद में बाजार कुछ संभलता हुआ भी दिखाई दिया।
आपको बता दें कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे सोना 750 रुपये से अधिक की गिरावट के साथ एक लाख 51,900 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 4700 रुपये से अधिक गिरकर 2,38,486 रुपये पर थी। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1,51,457 रुपये तक और चांदी 2,37,190 रुपये तक गिर गई थी।
वहीं आपको बता दें कि देश की राजधानी के सराफा बाजार में बीता हफ्ता सोने और चांदी के लिए अच्छा रहा। दोनों के रेटों में तेजी दर्ज की गई। चांदी दस हजार रुपये यानी 4.2 प्रतिशत बढ़ी। वहीं, सोना 3,800 रुपये यानी 2.51 फीसदी चढ़ा। युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोर रुख के बीच ऐसा हुआ। विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों का भी घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर असर पड़ा।
