8 जून को सोने चांदी के रेट जारी, देखें सोने-चांदी की लेटेस्ट रेट लिस्ट
सोने चांदी के आज सोमवार यानि 8 जून को रेट जारी हो गये हैं। सोने और चांदी के रेटों में आज सोमवार के दिन मामूली सुस्ती देखी जा रही है. पिछले 3 दिनों में सोने के रेट लगभग 35,000 रुपये प्रति 100 ग्राम तक टूट चुके है। सोने के बाजार पर इस वक्त चौतरफा दबाव है। शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,272 रुपये प्रति ग्राम (यानी 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम) पर आ गया है, जो कल के मुकाबले सिर्फ 1 रुपये प्रति ग्राम कम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 13,999 रुपये प्रति ग्राम (1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 18 कैरेट की कीमत 11,454 रुपये प्रति ग्राम चल रही है.
सोने के मुकाबले चांदी में पिछले दिनों बहुत बड़ा झटका लगा था. ग्लोबल मार्केट और अमेरिका-इरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण चांदी करीब 15,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई थी. आज भारतीय बाजारों में चांदी बिना किसी बड़े बदलाव के 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी हुई है. हालांकि, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में यह अब भी 2.70 लाख रुपये के लेवल पर बनी हुई है।
