home page

Gold Price Today: आज 2000 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए आज का 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

 | 
Gold Price Today

अगर आप गोल्ड ज्वैलरी खऱीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज 8 नवंबर को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज सोने के भाव में 2 हजार रुपये तक गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 78,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 72,000 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं सिल्वर 92,900  रुपये दर्ज किया गया है। 

क्यों 2,000 रुपये गिरा सोने का भाव

कारोबारियों का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुख की वजह से कारोबारी धारणा कमजोर हुई और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से सोने के भाव में कीमतों पर दबाव पड़ा।  एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार सोने में स्थिर से लेकर सीमित दायरे में कारोबार हुआ। क्योंकि बाजार प्रतिभागियों को आज रात फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे का इंतजार है। 


देशभर में सोने का सोने का  ताजा भाव

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट

आज 24 कैरेट: 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है

आज 22 कैरेट:  72,140 रुपये  प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है

पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट
पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।  वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group Join Now

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 71,990 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया है।


सोने का 8 नवंबर को रेट

शहर    22 कैरेट सोने का आज का भाव    24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली    72,140               78,700 

मुंबई    71,990                  78,550

अहमदाबाद    72,040                    78,600

चेन्नई    71,990                    78,550

कोलकाता    71,990                    78,550

गुरुग्राम    72,140                    78,700

लखनऊ    72,140                    78,700  

बेंगलुरु    71,990                    78,550

जयपुर    72,140                    78,700

पटना    72,040                    78,600

भुवनेश्वर    71,990                    78,550 

हैदराबाद    71,990                    78,550

गुरुवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड
 दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोना 1,650 रुपये की गिरावट के साथ  80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। बुधवार में सोने का भाव 1650 रुपये घटकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका रेट 81,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

 
इंडस्ट्रियल डिमांड और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग की वजह से चांदी का भाव 2900 रुपये गिरकर 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बुधवार को इसकी कीमत 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा था।