home page

सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, 7 जुलाई 2026 के नए रेट

 | 
Gold prices drop; sharp decline in silver too—new rates for July 7, 2026

mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के आज मंगलवार यानि 7 जुलाई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, पहले ताजा रेट जरूर जान लें. देशभर में हर दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और घरेलू मांग के आधार पर सोने-चांदी के रेटों में बदलाव होता है।  ऐसे में खरीदारी से पहले लेटेस्ट रेट चेक करना जरूरी है. यहां शहर अनुसार, सोने और चांदी के भाव दिए गए हैं. इससे आपको अपने शहर का रेट जानने में मदद मिलेगी। 

इंटरनेशनल मार्केट (Comex) में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। Comex पर  Gold 0.54% टूटकर लगभग 4,144 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, वहीं Silver में भी गिरावट देखी गई है। चांदी 1..42% गिरकर 61.445 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।


वहीं घरेलू बाजार की बात करें तो INDIA के MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज दबाव देखने को मिला है। हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते MCX पर सोना गिरकर लगभग ₹1.45- ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। चांदी की कीमतों में भी सुस्ती है और यह करीब ₹2.32- ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। कुल मिलाकर आज सुबह सोने में 0.53% और चांदी में 1.01% की गिरावट दर्ज की गई।