home page

आज वैलेंटाइंस डे के अवसर पर सोना हुआ और सस्ता, चांदी भी आई नीचे; जानिए नए रेट

 | 
Gold prices fall further on Valentine's Day, while silver also falls; find out the new rates
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार यानि 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर सोने का भाव और नीचे आया है। शनिवार सुबह देश के दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 155920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि मुंबई में रेट 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 


इसी के साथ ही अगर वैश्विक बाजार की तरफ देखे तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसी के साथ ही चांदी में भी शनिवार को यानि 14 फरवरी की सुबह गिरावट है। चांदी के रेट 279900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर है। जबकि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी के  रेट 13,500 रुपये या 5.03 फीसद टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। आपको बता दें कि जनवरी माह 2026 में चांदी के रेट 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गये थे।