home page

सोने चांदी का 4 फरवरी 2026 का भाव: सोने के रेटों में तेज उछाल, जानिए आज कितना हुआ उतार चढ़ाव

 | 
सोने

mahendra india news, new delhi

सोने चांदी में लगातार तीन दिन की भारी गिरावट के बाद सोने के रेटों में तेज उछाल दर्ज किया गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 फीसद शुद्धता वाला (24 कैरेट) सोना 5000 रुपये या करीब 3.3 प्रतिशत चढक़र 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था, इसके बाद इसमें करीब 30,300 रुपये या करीब 17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (रूष्टङ्ग) पर 24 कैरेट सोना 0.16 प्रतिशत गिरावट के साथ 149000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोना 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी हुई है. मंगलवार को चांदी की कीमतों में ₹24,000 (9.23%) का भारी उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह ₹2,84,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची. इससे पहले सोमवार को चांदी में ₹52,000 की बड़ी गिरावट आई थी. गौर करने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को चांदी ₹4,04,500 के अपने ऑल टाइम हाई पर थी, 

WhatsApp Group Join Now

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धता    सुबह के रेट    
सोना 24 कैरेट    151529 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 23 कैरेट    150922 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 22 कैरेट    138801 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 18 कैरेट    113647 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 14 कैरेट    88645 रुपये प्रति 10 ग्राम