home page

सोने, चांदी का भाव आज का 16 जुलाई 2026: आज सुबह क्या है रेट

 | 
  Gold and Silver Prices Today, July 16, 2026: What are the rates this morning

mahendra india news, new delhi
सोने चांदी के भाव में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार ) को भी कीमतों में गिरावट जारी है। इस गिरावट से आम खरीदार तो खुश हैं, लेकिन इससे निवेशक परेशान हो चुके हैं। कई निवेशक ऐसे हैं जिन्होंने उस वक्त कमोडिटी बाजार में पैसा लगाया था जब कीमतें तेजी से बढ़ रही थी।  घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर बुधवार को सोने की कीमत 141,900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 220,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।घरेलू कमोडिटी बाजार पर चांदी की कीमत तो अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से लगभग आधी हो चुकी है।

 मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.06% बढ़कर यानी 130 रुपये तेजी के साथ 2,20,750 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,20,620 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 57.56 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई।