SIRSA में स्वर्णकार संघ चुनाव: 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
Mahendra india news, new delhi
सिरसा स्वर्णकार समाज के जिला प्रधान के चुनाव आगामी 8 मार्च को सोनी धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए चुनाव कमेटी के वाइस चेयरमैन सुखविंद्र सोनी व पूर्व तहसील प्रधान व सदस्य चुनाव कमेटी लीलाधर सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला प्रधान पद के लिए अब तक 7 उम्मीदवारों सज्जन सोनी सिरसा, विजय सोनी ऐलनाबाद, राजेश सोनी सिरसा, दीपक छापरवाल माधोसिंघाना,
अमर सिंह भामा चोपटा, दीपक सोनी बूटन सिरसा व राहुल सोनी ऐलनाबाद ने चुनाव कमेटी को जिला अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन पत्र 21000 की राशि सहित नामांकन दाखिल किए, जिसमें से विजय सोनी ऐलनाबाद ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होेंने बताया कि सोमवार को जिला प्रधान पद के लिए आए सभी नामांकन पत्रों की जिला चुनाव कमेटी जांच करेगी।
इसके पश्चात सभी 36 डेलीगेट सदस्यों की सूची जारी कर दी जाएगी, ताकि उम्मीदवार सभी डेलीगेट से अपना संपर्क बना सकें। इसके बाद 8 मार्च, रविवार को पहले सभी 6 उम्मीदवारों में से पूरा समाज सर्वसम्मति से प्रयास करेगा, अगर किसी भी उम्मीदवार पर सर्वसम्मति नहीं बनती है, फिर जिला अध्यक्ष का चुनाव 8 मार्च 2026, रविवार को बेगू रोड स्थित सोनी धर्मशाला में करवाया जाएगा।
