home page

हरियाणा प्रदेश के किसानों के लिए गुड न्यूज, रबी फसलों पर बढ़ी एमएसपी, जानिए प्रति क्विंटल कितने बढ़े रेट?

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाण प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने एमएसपी रबी फसलों के लिए बढ़ाने का आदेश जारी किया है। रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को मौजूदा सरकारी खरीद के आधार पर करीब 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलने की उम्मीद है। इसमें सबसे बड़ा फायदा सरसों और गेहूं की बिजाई करने वाले किसानों को होगा। सरसों की सरकारी खरीद करीबन 13 लाख टन तक पहुंचने पर कुल अतिरिक्त फायदा बढक़र करीबन 720 करोड़ रुपये हो सकता है।


जानकारी के अनुसार सरसों का एमएसपी 6,200 से बढ़ाकर 6,613 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। यानी किसानों को प्रति क्विंटल 413 रुपये अधिक मिलेंगे। प्रदेश में करीबन 8 लाख टन सरसों की खरीद होने पर अतिरिक्त फायदा करीब 330 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। खरीद 13 लाख टन पहुंचने पर अकेले सरसों किसानों को करीब 537 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं। 

आपको बता दें कि सरसों उत्पादन में हरियाणा प्रदेश के अंदर सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी प्रमुख जिले हैं। गेहूं का एमएसपी 2,585 से बढ़ाकर 2,610 रुपये किया गया है। करीबन 72 लाख टन सरकारी खरीद के आधार पर किसानों को करीबन 180 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। करीब 4.69 लाख गेहूं विक्रेताओं के हिसाब से प्रति किसान औसतन करीब 3,800 रुपये अतिरिक्त फायदे का अनुमान है। वहीं 2.59 लाख सरसों विक्रेताओं पर यह औसत करीब 12,700 रुपये बैठता है।

WhatsApp Group Join Now


कुसुम के रेट सबसे अधिक बढ़े जौ का एमएसपी 2,150 से 2,286, चना 5,875 से 5,958, मसूर 7,000 से 7,390 और कुसुम 6,540 से 7,215 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। कुसुम के दाम में सबसे अधिक 675 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

एमएसपी बढऩे से गेहूं के साथ दलहन और तिलहन की खेती को आर्थिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इससे फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि चना, मसूर और कुसुम का वास्तविक फायदा सरकारी खरीद की मात्रा और बाजार भाव पर निर्भर करेगा।