सिरसा वासियों के लिए अच्छी खबर, पेयजल परियोजना के लिए हरियाणा सरकार ने जारी किए 123 करोड़ रुपये
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के सिरसा वासियों के लिए नायब सरकार ने तोहफा दिया है। प्रदेश की सरकार ने पेयजल परियोजना के लिए 123.50 लाख रुपये मंजूर किए हैं। प्रदेश वरिष्ठ बीजेपी नेता गोबिंद कांडा ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा सिरसा के लिए 123 करोड़ 50 लाख रुपये की पेयजल परियोजना को मंजूरी देने का स्वागत किया है।
बीजेपी नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि इससे सिरसा के जन-जन को स्वच्छ एवं निर्बाध जलापूर्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने पंजुआना परियोजना को व्यक्तिगत प्रयासों से मंजूर करवा कर शुरू करवाया था।
बीजेपी नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि परियोजना के तहत शहर के जलघरों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, उनकी भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी तथा नई तकनीकों के माध्यम से जल वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
इसके अलावा 13 नए बूस्टिंग स्टेशन बनने से उन क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा जहां अब तक पानी का दबाव कम रहने या नियमित आपूर्ति में परेशानी की शिकायतें आती रही हैं। उन्होंने बताया कि करीबन 56 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल पाइपलाइन नेटवर्क का सुधार और विस्तार किया जाएगा। पुरानी लाइनों को बदला जाएगा और जहां आवश्यकता होगी वहां नई लाइनें बिछाई जाएंगी।
