USA से आई अच्छी खबर और 5% सस्ता हो गया Brent Crude, 29 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल का रेट
Mahendra india news, new delhi
INDIA की सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 29 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां यहां 25 मई 2026 के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। होर्मुज संकट का अभी तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इसके बावजूद USA का क्रूड ऑयल भंडार एक बार फिर से कंफर्टेबल लेवल पर आता दिख रहा है।
कल ही American Petroleum Institute (API) ने बताया कि बीते 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां का क्रूड ऑयल इंवेंट्री (Crude Oil Inventories) बढ़ कर 3.296 million barrels पर पहुंच गया। इसके बाद पॉजिटिव सेंटिमेंट बना। तभी तो आज यानी बुधवार की सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड के दाम में करीब 5% की गिरावट देखी गई।
पेट्रोल-डीजल के आज के भाव
शहर पेट्रोल डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
