home page

हरियाणा में धान की पैदावार लेने वालों के कर दी मौज, विदेशी मांग ने बढ़ाया धान का रेट, इस रेट पहुंचा धान

 | 
Good times for Haryana's paddy growers: foreign demand drives up prices, with paddy rates reaching this level

mahendra india news, new delhi

हरियाणा की सिरसा अनाज मंडियों में धान की आवक तेज हो गई है। इस बार 1509 किस्म धान किसानों के लिए सबसे फायदेमंद साबित हो रही है। इस किस्म ने रेट में पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। कैथल सहित प्रदेश की मंडियों में 1509 धान का भाव 4000 से लेकर 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है।

किसानों के अनुसार प्रति एकड़ झाड़ृ भी अच्छा निकल रहा है। निर्यातकों का कहना है घरेलू मार्केट और विदेशों में चावल की डिमांड अच्छी होने के कारण किसानों को धान का रेट अच्छा मिल रहा है।

इसकी फिलहाल ईरान में सबसे ज्यादा डिमांड है। इरान में सभी किस्मों की 12 लाख एमटी की मार्केट है, भारत देश से सबसे अधिक चावल का निर्यात ईरान में होता है। इस बार विदेश और घरेलू मार्केट में 1509 के स्टीम चावल का रेट 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल और सेला चावल का 8500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। वर्ष 2015 में किस्म 1509 का उत्पादन हरियाणा में बहुत ज्यादा हुआ था, इसके चावल की डिमांड भी कम थी।

इस किस्म को कोई खरीदार नहीं था। हरियाणा प्रदेश की मंडियों में धान खरीद को लेकर किसान यूनियन और किसानों ने धरने प्रदर्शन किए थे, इसके बाद हरियाणा सरकार ने 1509 को 1800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से एमएसपी पर खरीद की थी, इसके बाद 2020 में फैसला लिया था कि 1509 का रेट पीआर से कम होगा तो इसे एमएसपी पर खरीदा जाएगा।
 

WhatsApp Group Join Now