home page

सिरसा के विकास कार्यों को लेकर CM नायब सैनी से मिले गोपाल कांडा, ठेकेदारों की मनमानी और अधिकारियों की कमी का मुद्दा उठाया

 | 
Gopal Kanda met with CM Nayab Saini to discuss development projects in Sirsa, raising concerns regarding the arbitrary conduct of contractors and a shortage of officials

MAHENDRA INDIA NEWS, चंडीगढ़।

हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सिरसा के विकास कार्यों, नगर परिषद के उपप्रधान के चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद गोपाल कांडा ने बताया कि उन्होंने सिरसा में विकास कार्यों की धीमी गति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि ठेकेदारों की मनमानी और अधिकारियों की कमी के कारण शहर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा सिरसा की विभिन्न समस्याओं और लंबित विकास योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

गोपाल कांडा के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबंधित उच्च अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर परिषद के उपप्रधान के चुनाव सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

गोपाल कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे हरियाणा के विकास के लिए समर्पित हैं और सिरसा को लेकर उनका रुख सकारात्मक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने आगामी सिरसा दौरे के दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी करेंगे।

WhatsApp Group Join Now