home page

कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उकसा रही सरकार: राजेश खिचड़

 
Government is inciting employees to protest: Rajesh Khichad
 | 
 Government is inciting employees to protest: Rajesh Khichad

 mahendra india news, new delhi
 फरीदाबाद अग्निकांड में हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत के मामले में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का संष्घर्ष 19वें दिन भी जारी रहा।  

19वें दिन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। प्रधान ने बताया कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार व विभाग की ओर से कर्मचारियों की मांगों के संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया गया है, जोकि सरकार की ढुलमुल नीति को दर्शाता है। सरकार की इस लेट लतीफी से कर्मचारी वर्ग में रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार कर्मचारियों को जानबूझकर आंदोलन के लिए उकसा रही है। खिचड़ ने कहा कि हड़ताल के दौरान किसानों के खेतों के साथ-साथ शहरों में भी आगजनी की घटनाएं हो चुकी है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

उन्होेंने कहा कि अभी विधायकों को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की मांग को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया गया है। अगर जनप्रतिनिधियों से कोई सहयोग नहीं बना तो सांसदों से सहयोग मांगा जाएगा, ताकि मृतक कर्मचारियों के परिवारजनों को राहत पहुंचाई जा सके। संघर्ष की आगामी कड़ी में 27-28 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल और एक और दो मई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान बलवंत सहारण, केडी बणीवाला, संदीप ज्यानी, सुखराम, रामनिवास, अनिल, रोहताश मेहरिया, राजपाल सहारण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now