home page

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं 12वीं के परीक्षा में राजकीय स्कूलों का धमाका, 55 फीसद स्कूलों में 90 फीसदी छात्र पास

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसके बाद पास छात्रों ने आगे दाखिला लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट में भले ही निजी स्कूलों का प्रभाव रहा हो मगर राजकीय स्कूलों ने भी बेहतर परिणाम दिए है।

इस बार दसवीं, 12वीं के 55 फीसद स्कूलों ने 90 फीसद से अधिक रिजल्ट दिया है। दसवीं के 2045 स्कूल यानी 62.76 फीसद स्कूलों का परिणाम 90 फीसद से अधिक रहा। बारहवीं कक्षा के 1023 स्कूलों ने 90 फीसद से ज्यादा का परिणाम दिया जो कि करीब 43.62 फीसद है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं और 12वीं के परिणाम में निजी स्कूलों के विद्यार्थी छाए रहे और सरकारी स्कूल पिछड़े नजर आए। मगर सरकारी स्कूलों के परिणाम में भी काफी सुधार हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दसवीं कक्षा की बात करें तो हरियाणा प्रदेश के 3258 सरकारी स्कूलों के एक लाख 51,176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से एक लाख 31,865 पास हुए। पास 87.23 फीसद रही। जबकि निजी स्कूलों के 92.45 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। बात करें 12वीं कक्षा में 2345 सरकारी स्कूलों के 1,44,362 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1,19,005 पास हुए।18,662 की कंपार्टमेंट आई तो 6695 फेल हुए। पास प्रतिशतता 82.44 प्रतिशत रही। इसके विपरित प्राइवेट स्कूलों के 87.94 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। बेशक परिणाम में पिछले सरकारी स्कूलों का परिणाम भी बेहतर रहा है। 10वीं कक्षा में 90 प्रतिशत सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 70 फीसद से अधिक रहा है। 12वीं कक्षा के 82.55 प्रतिशत सरकारी स्कूलों ने 70 प्रतिशत से अधिक परिणाम दिया है।

WhatsApp Group Join Now