राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा युवा ग्राम पंचायत में राज्य स्तर पर करेगा प्रदर्शन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं परिषद गुरुग्राम द्वारा प्रदेश के विद्यालयो में आयोजित की गई युवा ग्राम पंचायत के कार्यक्रम मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा अब राज्य स्तर पर इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेगा। उल्लेखनीय है कि यह विद्यालय सर्वप्रथम इस प्रतियोगिता में खंड स्तर पर विजेता बना उस उपरांत जिला स्तर पर विजेता बना और फिर हिसार डिविजन लेवल की हुई प्रतियोगिता में जींद हिसार फतेहाबाद को प्रतिस्पर्धा देते हुए यह विद्यालय विजेता बना।
अब इस विद्यालय का राज्य स्तर पर फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल डिविजनल लेवल के एक- एक विद्यालय के साथ कुल तीन विद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा होगी। और यह प्रतियोगिता 5 से 10 फरवरी के बीच में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य उम्मेद सिंह ढाका व डिग डाइट के डीयूआरयू विग के प्रभारी प्रवक्ता डॉ.अनिल बिश्नोई व
प्रवक्ता डॉ. अनिल चावला ने विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व ग्राम वासियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने ब्लॉक लेवल जिला लेवल व हिसार डिवीजन स्तर पर युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता में बेहद रोचक प्रदर्शन करके ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के अधिकार व कर्तव्यों का पूर्ण रूप से उल्लेख किया था जो कि बेहद काबिले तारीफ था। और अब यह विद्यालय राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेगा।
