home page

मैरिट प्राप्त करने वाले बच्चों का ग्राम पंचायत गुडियाखेड़ा ने किया सम्मान, सरंपच ने विद्यार्थियों को मैडल पहनाकर किया उत्साहवर्धन

 | 
Gram Panchayat Gudiyakheda honored the children who got merit, Sarpanch encouraged the students by giving them medals

mahendra india news, new delhi

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं व दस जमा दो कक्षा की परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिय़ाखेड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस सिलसिले में स्कूल के डीपीई सुधीर कौशिक ने बताया कि उनके स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 20 मेरिट प्राप्त की जबकि 12वीं कक्षा में 12 मेरिट प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गुडिय़ाखे्रड़ा की सरपंच मंजुबाला ने सभी मैरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सरपंच मंजुबाला ने सभी शिक्षकों की मेहनत को भी सराहते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही विद्यार्थियों ने परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य उम्मेद सिंह ढाका ने भी सरपंच सरपंच मंजुबाला का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत को भरोसा दिलाया कि भविष्य में इससे भी अधिक मेहनत कर मैरिट विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर दिलीप, हनुमान सांगवान, पंकज, संदीप, दीपक, शिवानंद, रोहताश गोदारा, प्रवीण, कृष्णलाल, मुकेश, संतलाल, विमल, शकुंतला रानी, नरेश कुमार, सतवीर व रामस्वरूप आदि शिक्षकगण मौजूद थे। गौरतलब है कि दस जमा दो कक्षा के आईटी विषय के चार बच्चों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।