स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन
स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रंधावा के 20 विद्यार्थियों का दल विद्यालय में पहुंचा।
विद्यालय पहुंचने पर बच्चों ने पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर अतिथि दल का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देशभक्ति और राष्ट्र समर्पण की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के बीच रस्साकसी और खो-खो प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, सहयोग और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नीरू बाला (प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रंधावा) रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में कुलवंतो बेनीवाल MD (स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. कांता खोथ, समैस्ता बेनीवाल, सुरभि बेनीवाल, प्रवीण शर्मा एवं सरला खोथा भी मौजूद रहे।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रामकृष्ण खोथ ने बताया कि स्कूल टट्विनिंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच आपसी मेल-जोल बढ़ाना और भेदभाव रहित समाज की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि हमें जाति, धर्म, निजी-सरकारी या अन्य किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए, बल्कि समानता और भाईचारे की भावना को अपनाकर एक समरस समाज का निर्माण करना चाहिए।
अंकुश कुमार व कुंतला नेहरा को स्टूडेंट ऑफ द डे चुना गया
