home page

गांव गिगोरानी के बस स्टैंड पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, नींव पत्थर रखा

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव गिगोरानी में बस स्टैंड पर भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। बस स्टैंड पर बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार के लिए शनिवार को नींव पत्थर रखा गया। इस दौरान समस्त गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। नींव पूजन के पश्चात प्रभु का आशीर्वाद और शनि महाराज का विशाल भंडारा का आयोजन किया। 

news

गांव के सरपंच संदीप बैनीवाल ने बताया कि गांव में बस स्टैंड पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए नींव पत्थर रख्खा गया है। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर आधुनिक लाइटें लगाई जाएगी। जिससे यह रात्रि के समय काफी सुंदर नजर आएगा।

इस अवसर पर गांव के सरपंच संदीप बैनीवाल, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, गौशाला के प्रधान वीरेंद्र श्योरान, खेताराम बैनीवाल, रामेश्वर बैनीवाल, हरिसिंह बैनीवाल, शंकर सुथार, रामअवतार शर्मा, जमींदारा फिलिंग स्टेशन से मनोज बैनीवाल, कृष्ण लाल बैनीवाल, साधुराम सहू, अभिषेक नागर, मेट बंसीलाल बैनीवाल, मांगेराम सहु, भादर कड़वासरा, पप्पू नाइ, हरीश शर्मा, सिद्धार्थ ढिल्लों,रणधीर सहारन, दशरथ बैनीवाल सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। 

WhatsApp Group Join Now