home page

आईएएस दीपांशु जिंदल का भव्य अभिनंदन, युवाओं और बेटियों की शिक्षा पर विचार गोष्ठी का आयोजन

 
Grand felicitation of IAS Deepanshu Jindal, seminar organized on education of youth and daughters
 | 
 Grand felicitation of IAS Deepanshu Jindal, seminar organized on education of youth and daughters

Mahendra india news, new delhi
 2025 में आॅल इंडिया रैंक 38 प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित दीपांशु जिंदल के सम्मान में अभिनंदन समारोह एवं युवा प्रेरणा संगोष्ठी का आयोजन पंचायत भवन गांव माधोसिंघाना में किया गया। जिसमें  सैकड़ों विद्यार्थी, माताएं- बहनें और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब गांव के ही गौरव आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी धर्मपत्नी आईएएस रीतिका मंच पर पहुंचे।

विजयवर्धन सारस्वत ने अपने उद्बोधन में पांच शब्दों का (नियत, निश्चय , नियम, निरंतरता, नीति) महत्व बताते हुए कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए अनुशासन और आत्मनियंत्रण आवश्यक बताया। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस दौरान पारंपरिक पहनावे में उपस्थित आईएएस रितिका ने ग्रामीण संस्कृति व संस्कारों को आदर देने की बात कही।

सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे बेटियों और बहुओं को आगे बढ़ने के अवसर दें। उन्होंने कहा कि जब बेटियां आगे बढ़ेंगी, तभी समाज और देश प्रगति करेगा। दीपांशु जिंदल ने अपने वक्तव्य में सफलता का श्रेय स्व. माता-पिता, शिक्षकों और बड़ी बहन रितिका को दिया। जिंदल ने कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान तथा सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को मेहनत और धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत और समस्त ग्रामवासियों ने दीपांशु जिंदल का फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। जिंदल के आगमन पर गांव के प्रवेशद्वार से मयूर चौक होते हुए ई-लाइब्रेरी तक भव्य स्वागत जुलूस जैसा माहौल देखने को मिला।

WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल मुख्य अतिथि दीपांशु जिंदल का सम्मान करना था, बल्कि गांव के युवाओं को प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने का संकल्प लिया। अभिनन्दन समारोह में पूर्व सरपंच पवन बैनीवाल, वर्तमान सरपंच विनोद जांदू, गौशाला प्रधान नरेश कस्वां, पीएमश्री प्राचार्य राजेंद्र भादु, निजी विद्यालय संचालक विजय सिंह बैनीवाल, भारत भूषण धायल, मोहन सोनी, कवि जगदीश शर्मा, विवेकानंद पुस्तकालय संचालक रेणु डूडी सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन धर्मेन्द्र डूडी ने किया।