राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी SIRSA में मेगा PTM व प्रवेश उत्सव का भव्य शुभारंभ
mahendra india news, new delhi
सिरसा स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, चत्तरगढ़पट्टी में नव शैक्षणिक सत्र 2026 की शुरूआत मेगा पीटीएम, नामांकन अभियान शुभारंभ और वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा समारोह के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उमड़े, जिससे पूरा विद्यालय प्रांगण उत्साह से भर गया।

कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जगदीश चोपड़ा (पूर्व राजनीतिक सलाहकार, मुख्यमंत्री हरियाणा), मुकेश मेहता (एमिनेंट, सीएम विंडो), सुनील बामनिया (एमिनेंट, सीएम विंडो), अशोक कुमार (नायब तहसीलदार), राजेंद्र कुमार बंसल (समाजसेवी), रोहताश वर्मा (पटवारी), प्राचार्य प्रियंका परिहार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

उन्होंने विद्यालय के मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़ के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा आज के विशेष दिन की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सभी अतिथियों ने हृदय से प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि एक प्राथमिक सरकारी विद्यालय में इतने भव्य स्तर का आयोजन होना हमारे पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव और प्रेरणा की बात है। कार्यक्रम के दौरान बाल वाटिका के प्रवेश उत्सव का भी रंगारंग आयोजन हुआ। वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष अतिथियों द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों व अभिभावकों के चेहरे गर्व से खिल उठे।
दाखिला अभियान को मिली हरी झंडी:
समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं एवं जगदीश चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय द्वारा बहुत ही सुंदर रंगीन पम्फलेटस सभी को वितरित कर दाखिला अभियान के लिए अनाउंसमेंट वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे नए सत्र के नामांकन कार्य को औपचारिक रूप से गति मिली। समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर सुमन कम्बोज, सुमन कुमारी, सोनिया कटारिया, रामनिवास, विनिता, नीति कौशिक, सुरेश कुमार, संतोष सेठी, सुनीता रानी, संगीता मलिक, सुमन लाम्बा, कविता शर्मा, उर्मिला सुनीता देवी, प्रीति बाला, कोमल रानी, विनय कुमारी, मोती लाल, भोमपाल उपस्थित थे।
