home page

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में 'स्टीम मंच मेला' का भव्य शुभारंभ

 | 
Grand inauguration of 'Steam Manch Mela' at Government Model Sanskriti Senior Secondary School, Sirsa

mahendra india news, new delhi
छात्रों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में 'स्टीम मंच मेला' का शानदार आयोजन किया गया। दोपहर 12:30 बजे आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)रमेश कुमार द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मदन मलिक की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण इस विशेष मेले में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला और गणित से जुड़े कई बेहतरीन और ज्ञानवर्धक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि बीईओ रमेश कुमार ने प्रधानाचार्य मदन मलिक के साथ छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल्स का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उनकी वैज्ञानिक सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों को समझने में मदद करते हैं।

इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और सफल संचालन विद्यालय प्रभारी एवं गणित अध्यापक अमित शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। छात्रों को इन जटिल मॉडल्स को तैयार करने में विज्ञान विभाग के शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

WhatsApp Group Join Now

इस आयोजन को सफल बनाने में विज्ञान शिक्षकों आराधना, बिंदु शर्मा, कमलेश, लखबीर सिंह, शंकर लाल, अशोक कुमार, सतविंदर सिंह, इंदिरा के अलावा, स्कूल के अन्य शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी मिलकर इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोपहर बाद संपन्न हुए इस 'स्टीम मंच मेले' ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन, विद्यालय के स्टाफ की एकजुटता और शिक्षा विभाग के प्रोत्साहन से यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि भविष्य के युवा वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत भी बना।