home page

गांव ढूकड़ा में पत्रकारों के 'मीडिया प्रीमियर लीग' का भव्य शुभारंभ, सच कहूं की टीम ने शानदार जीत दर्ज

 | 
news

mahendra india news, new delhi

राष्ट्रीय चौपटा पत्रकार संघ और मीडिया प्रीमियर लीग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को गांव ढूकड़ा स्थित शहीद सुरजीत सिंह खेल मैदान में 'मीडिया प्रीमियर लीग' के दूसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस खेल आयोजन व पत्रकार मिलन समारोह का उद्घाटन चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने मेजबान सरपंच राजेंद्र ढूकड़ा व अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ शहीद सुरजीत सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया, जिस दौरान शहीद सुरजीत सिंह के परिजन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन प्रसिद्ध गोल्ड मेडलिस्ट दिव्यांग खिलाड़ी प्रमोद बिजारणियां, चेयरमैन सूरजभान बुमराह, जिला पार्षद नंदलाल बेनीवाल, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी, सतपाल खिचड़, संदीप जाखोदिया, डॉ. पवन पूनियां, लक्ष्मी नारायण सांगवान, रिटायर्ड सूबेदार लालचन्द शर्मा, ओमप्रकाश बिजारणियां गुड़िया खेड़ा, जगदीश फगेड़िया, बलवीर नायक, कुलवीर  धिंघतानिया, शीशपाल चारण, नवदीप सेतिया, विजय जसूजा, दिनेश कुमार, विकास कुमार और अशोक पूनिया सहित  हरियाणा व राजस्थान के पत्रकार शामिल हुए, जिनका राष्ट्रीय चौपटा पत्रकार संघ के प्रधान नरेश बैनीवाल, पत्रकार साहबराम माली, पत्रकार महेंद्र सिंह मेहरा,  सतबीर सहारण, भगत सिंह, हनुमान पूनिया,जगत परदेशी, यश भांभू  ने बैज लगाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

उद्घाटन के पश्चात प्रतियोगिता का पहला मुकाबला चौपटा पत्रकार यूनियन की 'ए' टीम और ग्राम सचिवों की टीम के बीच मैत्रीपूर्ण (फ्रेंडली) रूप से खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चौपटा पत्रकार यूनियन की ए टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 43 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्राम सचिवों की टीम ने पांचवें ओवर में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। इसके बाद एमपीएल के दूसरे संस्करण का पहला आधिकारिक मुकाबला 'सच कहूं' और 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' टीम के बीच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें टॉस जीतकर सच कहूं की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए खिलाड़ियों के खिलाड़ी टीम को निर्धारित 6 ओवर में 43 रनों पर रोक दिया और कड़े मुकाबले के बाद अंतिम ओवरों में शानदार जीत दर्ज की । दूसरे मैच में रमजा भादरा की टीम ने 8 ओवर में 96 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए खिलाड़ियों के खिलाड़ी टीम केवल 50 रन बना सकी । रमजा भादरा की टीम ने शानदार जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाई । 

WhatsApp Group Join Now