सिरसा में होटल ग्रांड मेरिटोन की हुई ग्रांड लांचिंग, एक ही छत के नीचे शहरवासियों को मिलेंगी विभिन्न सुविधाएं
mahendra india news, new delhi
इतिहास गवाह रहा है कि जिस इंसान ने वक्त के साथ-साथ अपने आप को बदला है, वो सफलता की सीढिय़ों पर आसानी से सवार हुआ है। इसी का जीता जागता उदाहरण है शहर के श्री गंगाधर मेहता का परिवार, जिन्होंने समय की नजाकत को देखते हुए आधुनिकता के साथ कदमताल करते हुए सफलता की एक और सीढ़ी को पार किया है।
श्री गंगाधर मेहता के पौत्र गौतम मेहता पुत्र श्री धनराज मेहता ने शहर के मुख्य बस स्टैंड के सामने एक ही छत के नीचे तीन सुविधाएं शहरवासियों को देने का काम किया है, जिनमें होटल ग्रांड मेरिटोन की आज शानदार लांचिंग की गई है, जबकि आहार उडीपी रेस्टोरेंट के साथ-साथ सोल एक्वा वेलनेस सेंटर की जल्द लांचिंग की जाएगी। लांचिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने शिरकत की। इस मौके पर शहर व आसपास के क्षेत्रों की अनेक महान विभुतियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
माता-पिता सात्विक भोजन के लिए बच्चों को करें प्रेरित: बाबा ब्रह्मदास महाराज
होटल के संचालक गौतम मेहता ने बताया कि सर्वप्रथम मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को विदेशी भोजन की बजाय सात्विक भोजन के लिए अधिक प्रेरित करें। क्योंकि विदेशी भोजन की बजाय हम अपने देश का भोजन करेंगे तो अधिक स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने होटल संचालक गौतम मेहता के इस प्रयास की भी सराहना की कि इस होटल में पिजा, बर्गर सहित कोई भी विदेशी भोजन यहां नहीं परोसा जाएगा।
होटल में मिलेगा सात्विक भोजन: गौतम मेहता
होटल के संचालक गौतम मेहता ने कहा कि सिरसा में उन्होंने देखा कि बड़े शहरों की तरह सुविधाएं नहीं है। शादियों व अन्य कार्यक्रमों के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था, जोकि उनके लिए हर दृष्टिकोण से महंगा था। इसीलिए उन्होंने सोचा कि क्यों न एक ही छत के नीचे शहरवासियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। अपने पूर्वजों के सान्निध्य में इस होटल में बिल्कुल सात्विक भोजन ही शहरवासियों को परोसा जाएगा। इसके लिए बकायदा एक पंडित से अनुबंध किया गया है, जोकि सुबह 7 बजे होटल में आकर पूजा पाठ करेगा, इसके बाद ही खाना परोसा जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विदेशी खाने को बिल्कुल दरकिनार कर दिया है। जो भी परिवार यहां खाना खाने के लिए आएगा उसे बिल्कुल घर जैसा ही लजीज खाना मिलेगा।
डा. सोफिया मेहता चलाएंगी वेलनेस सेंटर:
गौतम मेहता ने बताया कि मेरा मानना है कि एक ही छत के नीचे शहरवासियों को कम बजट में बेहतरीन सुविधाएं मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां सोल एक्वा वेलनेस सेंटर का भी संचालन किया जाएगा, जिसे मेरी पत्नी डा. सोफिया मेहता चलाएंगी। डा. सोफिया मेहता ने कहा कि हमारा मानना है कि जो भी व्यक्ति यहां आए, वो पूरी तरह स्वस्थ आए और खुशी-खुशी यहां से वापस जाए।
लग्जरी रूम व किटी पार्टी हॉल की सुविधा:
गौतम मेहता ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि बड़े शहरों की तर्ज पर सिरसा शहर में एक ही छत के नीचे लग्जरी रूम के साथ-साथ किटी पार्टी हॉल व अन्य सुविधाएं नहीं मिलती, जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां दर्जनों लग्जरी रूम तैयार किए गए हंै, जिनमें हर प्रकार की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा किटी पार्टी हॉल बनाए गए हंै, जहां मीटिंगग के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी किए जा सकते हैं। इसके अलावा 40 गाडिय़ों की पार्किंग भी बनाई गई है, ताकि लोगों को गाड़ी पार्किंग में कोई दिक्कत न आए।
सात्विक भोजन के साथ-साथ शॉपिंग के लिए उपयुक्त माहौल:
गौतम मेहता ने बताया कि होटल में सात्विक भोजन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शॉपिंग के लिए शहरवासियों के लिए बेहतरीन सुविधा की गई है। होटल के ग्राऊंड फ्लोर पर ज्वैलरी शोरूम के साथ रेड टेप शोरूम भी है, जहां शहरवासी शॉपिंग भी कर सकते हंै।
ये रहे उपस्थित:
इस मौके पर उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, ओमप्रकाश मेहता, अशोक मेहता, गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार, दादरी के उपायुक्त मुनीष नागपाल, फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन, सिरसा एसपी दीपक सहारण, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा सहित अनेक महानुभावों ने कार्यक्रम में पहुंचकर शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।
