home page

सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

 | 
Grand prize distribution ceremony held at St. Xavier's Senior Secondary School

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह लॉरिएट्स आॅफ सेशन 2025-26 : एक्सीलेंस रिगार्डेड, ड्रीम्स इग्नाइटेड का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा उनमें उत्कृष्टता के प्रति नई प्रेरणा जागृत करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट फ्रांसिस जेवियर विद्यालय, हिसार के प्रधानाचार्य फादर विद्यासागर रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर पेरिश प्रीस्ट फादर मैनिनो गोम्स, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेल्वराज पीटर, असिस्टेंट चीफ को-आॅर्डिनेटर रविंदर कौर व अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। लैंगिक असमानता विषय पर आयोजित समूह चर्चा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता एवं अपने विचारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सत्र 2025-26 में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन में दित्या व ताईक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों में भूमि, वान्या एवं मानुषी को पदक एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा मान्या बंसल को भी श्रीराम कॉलेज आॅफ कॉमर्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में शीर्ष 25 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए व विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए निरंतर मेहनत करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

WhatsApp Group Join Now


कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। राष्ट्रगान एवं विद्यालय गान के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, उत्साह और उपलब्धियों के उत्सव का प्रतीक बन गया। स्कूल प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का स्रोत बनते हैं, जिससे उनमें प्रतिस्पर्धा एवं प्रतियोगिता की भावनाओं का विकास होता है।