home page

युवा ग्राम पंचायत में गुड़िया खेड़ा विद्यालय ने हासिल किया प्रदेश में द्वितीय स्थान

 | 
news
mahendra india news, new delhi

 राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वाधान में  आयोजित की गई युवा ग्राम पंचायत मे गुड़िया खेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के लिपिक नरेश ढुकडा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भूमिका निभाने का काम किया था। जिसमें ग्राम पंचायत ग्राम सभा मे ग्रामीणों के अधिकार व कर्तव्य व अधिकारियों के साथ कार्य करने में तालमेल की प्रस्तुति दी थी।

इस प्रतियोगिता की तैयारी प्राचार्य उमेद सिंह ढाका के मार्गदर्शन में इतिहास प्रवक्ता संतलाल व प्रवक्ता रूपेश कुमार के साथ स्टाफ सदस्यों की भूमिका रही। उल्लेखनीय है की गुड़िया खेड़ा विद्यालय ने इस प्रतियोगिता मे खंड स्तर, जिला स्तर, व हिसार कमिश्नर स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था।

वह अब इस प्रतियोगिता में यह विद्यालय प्रदेश में द्वितीय स्थान  हासिल करने का काम किया है। विद्यालय के इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता साई व नाथुसरी चौपटा के खंड शिक्षा अधिकारी  सतवीर सिंह ढिढारिया ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय प्राचार्य उम्मेद सिंह ढाका विद्यालय के स्टाफ सदस्यों विद्यार्थियों व गांव वासियो को देते हुए कहा कि प्राचार्य ढाका प्रत्येक कार्य को बहुत ही लग्न व मेहनत से करते हैं।

WhatsApp Group Join Now

इस बदौलत से आज इस विद्यालय ने प्रदेश में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का काम किया है जो की नाथूसरी चोपटा खंड के लिए ही नहीं  जिला के लिए बड़ी गर्व की बात है। गुड़िया खेड़ा विद्यालय द्वारा प्रदेश स्तरीय उपलब्धि हासिल करने पर प्राचार्य राजेश मल्होत्रा, प्राचार्य प्रताप सिंह, प्राचार्य मोना पुरी, प्राचार्य शीशपाल जाखड़, प्राचार्य राजेश बाना, प्रवक्ता सतपाल पारीक, प्राचार्य भूप सिंह सिहाग, प्रवक्ता सुरेश शर्मा, प्रवक्ता जगदीश बराच, प्रवक्ता हेमराज, प्राचार्य देवीलाल सहारन, प्राचार्य सुरेश पूनिया, प्रवक्ता पवन गोरछिया, प्रवक्ता कुलदीप दलाल सहित अनेक गण मान्य जनों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है