home page

चोपटा ब्लॉक लेवल लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में गुडिया खेड़ा का शानदार प्रदर्शन

 | 
Gudiya Kheda's excellent performance in Chopta Block Level Legal Literacy Competition

Mahendra india news, new delhi
 खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिया खेड़ा का प्रदर्शन बड़ा सराहनीय रहा है! इस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथुसरी चोपटा में हुआ जिसमें कुल 18 विद्यार्थियों ने 10 इवेंट्स में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों नें शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 इवेंट्स में पोजीशन प्राप्त की।

विद्यालय के लीगल लिटरेसी इंचार्ज डॉ नवनीत चांडक  ने बताया कि भाषण में 11वीं कक्षा की छात्रा अनु  तथा कविता गायन में 12वीं कक्षा की सविता प्रथम रहे। विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राओं  ने स्किट में तृतीय स्थान हासिल किया। आरटीई पर दिए गए पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में राधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया! 12वीं कक्षा के लोकेश द्वारा बाल मजदूरी तथा शिक्षा के अधिकार पर तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म  को तीसरा स्थान मिला।

डिबेट में नवी कक्षा की खुशी तथा चेतना तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उमेद सिंह ढाका ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों की प्रेरणा तथा विद्यार्थियों की मेहनत को दिया। विद्यार्थियों की  तैयारी करवाने में अध्यापक श्री रुपेश कुमार, श्री पंकज कुमार, श्री दीपक कुमार, श्री संतलाल श्री संदीप कुमार, श्री चांदीराम, श्रीमती नीतू सेठी, श्रीमती राजेश कुमारी, श्री प्रवीण कुमार, श्री मुकेश कुमार तथा क्लर्क श्री नरेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Group Join Now