नैशनल स्कूल गेम्स में गुरमन राय ने जीता कांस्य पदक गुरदेव इंडोर स्टेडियम संतनगर में अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण ले रहा है गुरमन राय
सिरसा। स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा दिल्ली में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित 69वें नैशनल स्कूल गेम्स के अंडर-17 वर्ग में गुरदेव इंडोर स्टेडियम संत नगर, सिरसा के गुरमन राय ने अपने शानदार प्रदर्शन से तीसरा स्थान हासिल कर न केवल गांव व जिले, बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
जानकारी देते हुए श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर के प्रधान हरपिंद्र कूका ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। सिरसा से गुरदेव इंडोर स्टेडियम में अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण ले रहे गुरमन राय ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। हरपिंद्र कूका ने गुरमन राय को कांस्य पदक जीतने पर बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरमन राय में खेल के प्रति ललक है। इससे पूर्व भी वह अनेक राष्टÑीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है
प्रधान हरपिंद्र कूका ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर करना है। जगजीत एकेडमी जीवन नगर के बैडमिंटन कोच गुरबचन सिंह ने बताया कि गुरमन राय सर्वप्रथम यहां प्रशिक्षण ले रहा था और इसके बाद वह श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर की ओर से गांव के गुरदेव इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए चला गया। गुरदेव इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि स्टेडियम में अंतर्राष्टÑीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं, जहां युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टेडियम में प्रशिक्षण लेकर अनेक युवा राष्टÑीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखा चुके हैं।
