home page

सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान आएंगे श्री तारकेश्वरम धाम, दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर का होगा आयोजन

 | 
Guru Ji Hanuman Chauhan of the famous Keru Dham will come to Shri Tarakeshwaram Dham, Divine Healing and Wellness Camp will be organized

सिरसा। उत्तर भारत के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र श्री तारकेश्वरम धाम में आगामी 28 फरवरी को एक दिवसीय दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान के जोधपुर स्थित सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान इस शिविर में शिरकत करेंगे। शिविर के दौरान गुरु हनुमान चौहान द्वारा आस्थावान भक्तों की दीर्घकालिक मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक उलझनों के समाधान हेतु मार्गदर्शन करेंगे।


शिविर के लिए श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। अब तक तीन हजार ऑनलाइन एवं दो हजार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी प्राप्त हो चुके हैं। आज इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुटिया के सेवादारों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सेवादारों को दायित्व सौंपे गए।


                   श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बैठक को संबोधित करते हुए  बताया कि श्री बाबा तारा जी कुटिया में समय समय पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। क्षेत्र के काफी भक्तों ने जोधपुर स्थित केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान के दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर के आयोजन का निवेदन किया था। जिसके बाद केरू धाम के प्रमुख गुरु हनुमान चौहान से समय लिया गया। आगामी 28 फरवरी को यह विशेष शिविर आयोजित होगा। श्री तारकेश्वरम धाम में शिविर की तैयारियां करवाई जा रही हैं। शिविर में आने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आज स्वयं मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सभी तैयारियों की समीक्षा की और शिविर की तैयारियों में जुटी टीम को जरूरी निर्देश दिए और सेवादारों को दायित्व सौंपे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में  15 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। खासा उत्साह है। आयोजन के दौरान सुबह 9 बजे से लंगर शुरू हो जाएगा। इसके लिए 4 पंडाल बनाए गए हैं। दो पंडाल ऑफलाइन बुकिंग वालों के लिए और 2 पंडाल ऑनलाइन बुकिंग वालों के लिए है।

WhatsApp Group Join Now


बाहर से आने वालों के रुकने की व्यवस्था की गई है। लंगर, पार्किंग, पूछताछ, जूते, मेडिकल व पंडाल में सेवकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप, नगर पार्षद हेमकांत शर्मा, राजन शर्मा, सुनील कुमार, जसपाल सिंह, रोहताश वर्मा, अंग्रेज बठला, सालासर धाम मंदिर ट्रस्ट के प्रधान गोपाल सर्राफ, महाराजा अग्रसेन चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, केलनियां नन्दीशाला के प्रधान पवन बंसल, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मोर्या, कमल शर्मा, मोहित जोशी, पार्षद प्रतिनिधि सतीश राणा, सुशील शर्मा, नरेश सैनी, प्रवीण बब्बर, विजय सेठी, शिव जैन, सतीश कुमार मित्तल, प्रिंस ग्रोवर, अशोक कुमार, प्रवीण महीपाल, कृष्ण मुंजाल, सुशील कंदोई, गोबिंद कंदोई, सतीश हिसारिया, अश्वनी बंसल, जोगेन्द्र सिंह, संजय गोयल, पार्षद विक्रम सैनी, सुखबीर सिंह, जोगेन्द्र सिंह, हरपेज सहित अन्य मौजूद थे।