home page

मुख्य धाम डेरा बाबा भूमणशाह में गुरु पूर्णिमा व पौधा वितरण कार्यक्रम 29 को

 | 
Guru Purnima and sapling distribution program at the main shrine, Dera Baba Bhuman Shah, on the 29th

mahendra india news, new delhi
 मुख्य धाम बाबा भूमशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह, सिरसा में 29 जुलाई, बुधवार को गुरु पूर्णिमा एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि 29 जुलाई की सुबह 7 बजे डेरा परिसर में डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज के पावन सान्निध्य में हवन यज्ञ किया जाएगा, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु आहूति डालकर पुण्य कमाएंगे।

सुबह 9.30 बजे रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु अपने रक्त की आहूति देकर जरूरतमंदों की सहायता में मददगार बनेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सत्संग आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाबा ब्रह्मदास महाराज अपने प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए डेरा परिसर की ओर से लंगर की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।