home page

शिव मंदिर धर्मशाला नाथूसरी चौपटा में गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई

 | 
Guru Ravidas Jayanti was celebrated with great pomp at Shiv Mandir Dharamshala Nathusari Chowpatta

mahendra india news, new delhi
नाथुसरी चोपटा शिव मंदिर धर्मशाला नाथूसरी चौपटा में गुरु रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।  649 वीं जयंती के इस पावन अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने एकत्रित होकर गुरुजी को अपने श्रद्धा सुमन भेंट कर मानव कल्याण की कामना की। उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास जी द्वारा  दी गई

शिक्षाओं पर चर्चा की और उन्हें अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीएनबी मैनेजर रिटायर्ड कुलवंत सिंह , गुरुकुल के संचालक दिनेश कुमार जांगड़ा ,कृष्ण लाल, धर्मपाल , संजय ,संजीव कुमार ,नेकीराम , बलराम, चेनाराम ,मास्टर हरपाल सिंह , पुलिस स्टेशन नाथूसरी चोपटा से हनुमान जी जांगड़ा   सोनू जी, महाराज पूर्ण दास जी, पूर्व सरपंच सुरजीत कासनियां, डॉक्टर सलेंद्र पनिहार, डॉक्टर राज कुमार, डॉक्टर सुख देवी जी, SDO  मोहन लाल, लेक्चरर  परमजीत कौर  पत्नी श्री कुलवंत सिंह, लेक्चरर अनिल कुमार,  हनुमान जी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने रविदास जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए ऊंच नीच,भेद भाव के साथ नसे को खत्म करने की अनमोल बातें कही। 

वहीं सुखी देवी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। हरपाल सिंह, प्रदीप ,सुरजीत  ,मोहन , एडवोकेट ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला।