home page

हरियाणा प्रदेश में जिम संचालक के पीठ-सिर में ताबड़तोड़ मारी गोली, एक युवती घायल, हरियाणा में जिम संचालक की सुबह के समय हत्या

 | 
Gym owner shot repeatedly in the back and head in Haryana; a young woman injured; gym owner murdered in the morning
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेंं हांसी से हैं। शहर के फव्वारा चौक के पास बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। घटना वीरवार के समय करीबन 6 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई है। हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई., गोलीबारी में एक युवती शिखा भी छर्रे लगने के कारण घायल हुई है। 

जानकारी के अनुसार युवती को हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जिस समय जिम संचालक की हत्या हुई।  
वह फव्वारा चौक के नजदीक बनी दुकानों के रैप पर युवक व युवतियों को एक्सराइज करवा रहा था. हमलावार मोटरसाईकिल पर आए और उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 


सुबह सुबह हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे एरिया को सील कर जांच शुरू कर दी है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए (अपराध जांच एजेंसी) और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार जानकारी मिली है कि बदमाशों ने कुल 10 राउंड फायरिंग की. हमलावरों ने जिम संचालक पर 5 सेकेंड में नजदीक से पीठ-सिर में गोलियां चलाईं, इससे उसकी मौके पर हो गई। 

WhatsApp Group Join Now