home page

सिरसा और भिवानी में गिरे ओले; 5 मई तक हरियाणा प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Hailstorms hit Sirsa and Bhiwani; Haryana's weather will remain like this until May 5th
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बरसात की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में अधिक बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को जहां सिरसा के ऐलनाबाद और भिवानी में ओलावृष्टि हुई, वहीं देर रात्रि तक प्रदेश के 11 जिलों में बरसात दर्ज की गई।

हिसार, फतेहाबाद, हांसी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के साथ करनाल, पानीपत, रोहतक और जींद में बरसात और तेज हवाओं का असर देखने को मिला, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि दिन का तापमान 31 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से कम है।