home page

हार्दिक पांड्या मुंबई की टीम में कर सकते हैं कई बदलाव, गुजरात टाइटंस व मुंबई की आज होगी टक्कर

Hardik Pandya can make several changes in the Mumbai team, Gujarat Titans and Mumbai will clash today.
 
 | 
Hardik Pandya can make several changes in the Mumbai team, Gujarat Titans and Mumbai will clash today.

आईपीएल में एक से बढक़र मुकाबले हो रहे हैं। रविवार के दिन पंजाब ने लख्खनऊ को हरा दिया। आज आईपीएल में गुजरात टाइटंस व मुंबई के बीच मुकाबला होगा। पिछले 3 मुकाबलों में जीत हासिल करके आत्मविश्वास से भारी गुजरात टाइटंस की टीम हार से दबाव में चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी जीत का जारी रखने की कोशिश करेगी।


आपकों बता दें कि गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार 2 हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उसने लगातार 3 मुकाबले जीत कर लय हासिल कर ली है। इसके बिल्कुल विपरीत मुंबई ने अपने पहले मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन उसके बाद से उसका प्रदर्शन खराब होता चला गया है।


5 बार की चैंपियन टीम मुंबई पर खराब प्रदर्शन के कारण काफी दबाव है और उसे अगर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो अब हर हाल में विजय हासिल करनी होगी। उसकी टीम पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाजों के अनियमित प्रदर्शन और गेंदबाजी आक्रमण में धार की कमी ने उसे बुरी तरह प्रभावित किया है।


भारत टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के मुख्य आधार रहे हैं लेकिन यह दोनों ही प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
सूर्यकुमार ने भले ही एक अर्धशतक लगाया है लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 4 मुकाबले में सिर्फ 81 रन बनाए हैं, जिससे मुंबई की बल्लेबाजी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

बुमराह बने चिंता का विषय
मुंबई की परेशानी केवल बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है बल्कि उसके गेंदबाज भी नहीं चल पा रहे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक विकेट नहीं ले पाए है। यह बड़ी चिंता का विषय है।

अन्य गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट नहीं ले पाए हैं जबकि हार्दिक भी गेंदबाजी में कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं।


बल्लेबाजों पर निर्भर है गुजरात
आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने अपनी समस्याओं के बावजूद जीत हासिल करने के तरीके खोज लिए हैं। उसकी बल्लेबाजी अभी भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर काफी हद तक निर्भर है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ही अधिकतर रन बनाने का जिम्मा संभालते हैं।

ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाज अभी तक विश्वसनीय प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

दोनों टीमों के खिलाड़ी
गुजरात टाइटंस की टीम कप्तान शुभमन गिल, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

मुंबई इंडियंस की टीम में कप्तान हार्दिक पांड्या, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मो. इजहार, रघु शर्मा।