हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक ही दिन में तीन बेटियों के विवाह में भरा भात
mahendra india news, new delhi
सिरसा। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक सरोकार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन बेटियों के विवाह में 'भात' की रस्म निभाई। मनीष सिंगला ने गांव दडबी, प्रभात पैलेस व ढाणी तेजा सिंह में भात भरा। मनीष सिंगला ने अपनी माताश्री स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी का स्मरण करते हुए कहा कि जीवन में ऐसे क्षण बहुत ही कम आते हैं जब आपको साक्षात ईश्वर की सेवा का अवसर मिले।
मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि मेरे इष्ट देव श्री श्याम प्रभु, पितृ देवों और मेरी पूजनीय माताश्री सुशीला देवी के आशीर्वाद से मुझे इन तीन बेटियों के मामा की भूमिका निभाने का अवसर मिला। बेटियां केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सांझी होती हैं। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट' का संकल्प है कि समाज की कोई भी बेटी अपने विवाह के अवसर पर खुद को अकेला महसूस न करे। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, मनीष जिंदल और योगेश बिजरानिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मौजूद समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि समाज की उन्नति के लिए ऐसी संस्थाओं का आगे आना अनिवार्य है। मनीष सिंगला ने कहा कि बेटिया पैदा नहीं अवतरित होती है,बहन बेटी नहीं तो सृष्टि का निर्माण भी नहीं। मनीष सिंगला ने कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
